सोनभद्र
दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण

हिमांचल पहुचकर दलाई लामा से मिलकर 16 सदस्यी प्रतिनिधि मंडल ने सिरी आश्रम का स्मृति चिन्ह किया भेंट

सोनभद्र(राकेश अग्रहरी)-जनपद स्थित सिरी आश्रम (बुद्ध बिहार) बेलहत्थी सोनभद्र का प्रतिनिधि मण्डल
तिब्बती बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता
दलाई लामा से मिलकर सिरी आश्रम 22 नवम्बर को वर्षावास समाप्ति के उपलक्ष्य में होने वाले समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया।

इस आशय की जानकारी जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता विकाश शाक्य ने दिया है। उन्होंने बताया कि 16 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल मैक्लोडगंज हिमांचल दलाई लामा से मुलाकात कर 22 नवम्बर को सोनभद्र सिरी आश्रम आने का न्यौता दिया गया है। साथ में उन्हें सिरी आश्रम का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।



