सोनभद्र

इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव

ओबरा/सोनभद्र (राकेश अग्रहरि/नीरज) इनरव्हील क्लब ओबरा द्वारा किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अंकिता सिंह रही। जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई और सभी का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष प्रियंका सिंह,पूर्व प्रेसिडेंट जस्किर्ति तनेजा, सचिव जूली सिंह,आईएसओ मीनू गोयल एवं कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शानदार संचालन तौकीर फातिमा ने किया। विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं प्रतियोगिताओं ने पूरे समारोह में उत्साह और उमंग भर दी। ज्योति वर्मा को तीज क्वीन चुना गया, जबकि सुनीता सिंह प्रथम रनर-अप रहीं।
इस अवसर पर शिक्षिका मंजुलिका श्रीवास्तव को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अंकिता सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।मेहंदी, श्रृंगार, खेल और हंसी-खुशी से सजे इस आयोजन ने सभी के मन में तीज की परंपरा और उल्लास को जीवंत कर दिया। इनरव्हील क्लब ओबरा का यह आयोजन महिला शक्ति, सौहार्द और संस्कृति का सुंदर संगम रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश
Download App