पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज्ञापन सौपा

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज्ञापन सौपा।
पिपरी जल विद्युत परियोजना की आवासीय कालोनी में वर्षों से रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने एवं स्थायी समाधान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया कि वर्षों से निवास कर रहे परिवारों के हितों को देखते हुए बेदखली की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही पात्र परिवारों को भूमि अथवा आवास का आवंटन, लीज या अन्य वैधानिक व्यवस्था उपलब्ध कराकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
ज्ञापन में कहा गया कि पिपरी में अनेक परिवार लंबे समय से निवास कर रहे हैं जिसमें अधिकांस परिवारों के पास यहां के अलावा सिर छिपाने के लिए अपना आश्रय नहीं है और उनका जीवन यापन इसी क्षेत्र से जुड़ा है। बेदखली की कार्रवाई से इन परिवारों के सामने आवास एवं भविष्य को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। इसलिए मानवीय एवं जनहित के दृष्टिकोण से मामले का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है।



