कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त – संदीप मिश्रा

सोनभद्र आज कोन ब्लाक के चेरवाडीह में पेड़ हैं तो प्राण हैं के तहत सभी परिवारि जनो को आम व अमरुद के फलदार पेड़ वितरित कर लोगों से किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि जनपद सोनभद्र को प्रदूषण मुक्त करने का आन्दोलन है जो अब जनान्दोलन का रुप ले चुका है आने वाले समय में सोनभद्र प्रदूषण मुक्त होकर रहेगा कोई शक्ति कोई व्यक्ति इसे रोकने वाला नहीं है।
वही पीयूष जायसवाल ने कहा कि पेड़ हैं तो प्राण हैं में हम सभी नौजवान साथ साथ काम कर रहे हैं जिससे प्रदूषण मुक्त हो कोन अपना
प्रिंस चौबे ने कहा कि यह आन्दोलन सोनभद्र से रावण रुपी प्रदूषण से मुक्ति का आन्दोलन है
रामकृष्ण नरायन गुप्ता ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में हम सभी नौजवान कन्धे से कन्धा मिलाकर चलेंगे।
आज के कार्यक्रम में रामसनेही जायसवाल, कमलेश चौबे, रंजन पाण्डेय, कृष्ण कान्त विश्वकर्मा, श्यामसुन्दर गुप्ता व सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



