गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जनपद में चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर सिंह के पर्यवेक्षण मे रायपुर एसएचओ विजय चौरसिया द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 128/2026 धारा 3 (1) उ प्र गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित फरार 25 हजार इनामिया आरोपी निजामुद्दीन अंसारी पुत्र इमामुद्दीन अंसारी, निवासी टोड़ी भगवानपुर कैमूर भभुआ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
आरोपी के विरुद्ध थाना रायपुर सहित बिहार राज्य के विभिन्न थानो मे गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओ मे अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया थाना रायपुर, सोनभद्र
2. थानाध्यक्ष उ नि राम सिंहासन शर्मा थाना रामपुर बरकोनिया, सोनभद्र
3. आरक्षी चन्द्रकेश चौहान थाना रायपुर, सोनभद्र
4. आरक्षी सर्वेश मिश्रा थाना रायपुर, सोनभद्र
5. आरक्षी आदर्श कुमार थाना रायपुर, सोनभद्र
6. आरक्षी सुनील कुमार थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
7. आरक्षी तेज प्रकाश यादव थाना रामपुर बरकोनिया, सोनभद्र



