सोनभद्र

सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम


सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जन कल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित नमो मैराथन में बालक वर्ग में 418 और बालिका वर्ग में 215 प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। बालक वर्ग में मुकेश प्रथम, विनोद चौहान द्वितीय और विक्रम सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सुमन पटेल प्रथम, खुशबू पाल द्वितीय और आकांक्षा यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार और तृतीय को 5100 रुपये तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। दोनों वर्गों के 21 अन्य प्रतिभागियों को 1100 रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र दिए गए।
युवाओं को फिट रखने का प्रयास
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री एवं सोनभद्र प्रभारी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि नमो मैराथन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया के विचार से प्रेरित है। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ रखते हुए उन्हें देश के विकास में सहभागी बनाना है। राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष आयोजित मैराथन से युवाओं में खेल और दौड़ के प्रति रुचि बढ़ी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के सचिव धर्मबीर तिवारी ने की और संचालन भाजपा चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची
Download App