धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान

— विश्वकर्मा पूजनोत्सव के अवसर पर अजिरेश्वर धाम परिसर में देर शाम तक कीर्तन भजन चलता रहा
बीजपुर। अजीरेश्वर धाम जरहा, रिहंद परियोजना परिसर, औद्योगिक ईकाई, मोटर गैरेज सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर आदि शिल्पी भगवान का विधि-विधान से आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजा अर्चना कर बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा मनाया गया।
आयोजकों द्वारा पूजा पंडाल आकर्षक ढंग से सजाए गए थे।आदि शिल्पी बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पंडितो ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कराया।

वही मेसर्स बघेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड सपरिवार सहित आसपास के संभ्रांत जन अजीरेश्वर धाम परिसर में बाबा विश्वकर्मा भगवान के मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भाँती इस वर्ष भी पूजा पाठ में शामिल हुए।
अजीरेश्वर धाम परिसर में पूजा पाठ की भूमिका में यजमान राजीव सिंह बघेल स्पत्नी पूनम सिंह बघेल ने निभाया। साथ ही राजेन्द्र सिंह बघेल और सुलोचना सिंह बघेल के संरक्षण में पूजा पाठ कराया गया।
पुजारी की भूमिका नरेंद्र कुमार दुबे ने पूजा पाठ कराकर सुख समृद्धि की मंगल कामनाएँ की। ततपश्चात प्रसाद वितरण के बाद सैकड़ों भक्तो ने महाप्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर राजेंद्र सिंह बघेल स्पत्नि सुलौचना सिंह ने दर्जनों अन्नदताओ व रसोइयों के बीच वस्त्र वितरण कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पहुचे गौरव सिंह , सारिका सिंह , त्रिभुवन नारायण सिंह उर्फ लल्लू सिंह , राजकुमार सिंह, रामप्रकाश पाण्डेय,ओ पी सिंह, तेजबली सिंह , राधे जायसवाल , रवि गुप्ता, गणेश शर्मा,ग्राम प्रधान के पी पाल, विनोद भारती,सोनू मोदनवाल,भागवत यादव , शैलेंद्र सिंह , श्याम सुंदर जायसवाल, सहित क्षेत्र के गणमान्य शिक्षक/शिक्षिकाएं व अन्नदाता मौजूद रहे।



