सोनभद्र

प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना

सोनभद्र(राकेश अग्रहरी)-नगर स्थित राम जानकी मंदिर पुराना सिनेमा हॉल के पास देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रभु का विधिवत श्रृंगार एवं पूजन तथा हवन करके उनके दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना किया गया तथा प्रभु से प्रार्थना की गई कि वह उनके अंदर इतनी सामर्थ प्रदान करें जिससे वह देश का चौमुखी विकास करते हैं एवं देश को विकसित भारत बनाने की जो परिकल्पना है उसे साकार कर सके। कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा धर्मवीर तिवारी रहे एवं बृजेश शुक्ला ने पुरोहित के रूप में पूजन का कार्य कराया।डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा की माननीय नरेंद्र मोदी जी का पूरा जीवन के 25 साल सेवा और सुशासन का रहा उनका जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता,जिला प्रभारी अनिल सिंह,संतोष शुक्ला,अनिल सिंह,आनंद मिश्रा,प्रमोद गुप्ता,अरविंद पांडेय,मनीष अग्रहरि,मंजू गिरी,प्रमिला सिंह,मनीष पटेल,बलराम सोनी,शुभम सिंह,अनुराग श्रीवास्तव,रवि तिवारी, राहुल शर्मा,प्रकाश श्रीवास्तव,अखिलेश कश्यप, विवेक सिंह, झूरी, सुनील चौरसिया, संतोष, अजय रावत, डब्लू शुक्ला, रवि केसरी,नवीन तिवारी,रंजना पांडे,आशा विश्वकर्मा,अजय पांडेय समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज।
Download App