सोनभद्र

पुलिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल,पुलिया, सड़क नही तो बोट नही के नारों के साथ प्रदर्शन

— डोडहर गांव के पाल बस्ती, मालवीय मिशन, डुमरचुआ का आवागमन जोखिम से भरा

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) विकास खण्ड म्योरपुर क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंचायत डोडहर गांव के पालबस्ती व मालवीय मिशन नकटू को जाने वाली सड़के कट कर बह गई जिससे आवागमन ठप हो गया है। डुमरचुआ को जाने वाली सड़क मार्ग की जर्जर पुलिया का रिंग वाल टूट कर बह गया। जिससे लोग जोखिम भरे मार्ग से आवागमन करने को मजबूर है। स्कूली बच्चे कई बार आवागमन करते समय गिर गए जिससे उन्हें चोट भी आई। नेमना गांव के झुरहाटोला को जानें वाली कच्ची सड़क मार्ग बह जानें से ग्रामीणों की फजीहत हो रही है।

सिरसोती गांव के टोला कोडार में रामसुभग जायसवाल के घर के पास और कसीहवा में पुलिया बह जानें से ग्रामीणों का आना जाना बंद हो गया है। पैदल लोग आनेजाने के लिए विवश है।
शनिवार को ग्रामीण बाबूराम गुप्ता, विजय शंकर पाल, रामाशंकर वैश्य, संतोष कुमार गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, रामचंद्रर गुप्ता, पवन जायसवाल, धर्मेद्र गुप्ता, रमेश गुप्ता, परवीन गुप्ता सहित दर्जनों की संख्या में तख्ती पर स्लोगन लिखकर सड़क, पुलिया नही तो बोट नही जैसे नारे लगाकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

इस बाबत लोक निमार्ण विभाग के अधिशासी अभियंता एस के सिंह ने कहा की सड़क पुलिया की जल्द मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जरहा में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कम्प, वनविभाग के कर्मचारी पहुंचे मौके पर पुलिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल,पुलिया, सड़क नही तो बोट नही के नारों के साथ प्रदर्शन कनहर सिंचाई परियोजना जन चौपाल गांव कि समस्या, गांव में सामाधान चौथे दिन कोचिला नदी में मिला बालक का शव, परिवार में मचा कोहराम बीआरसी कोन पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 43 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना 23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी
Download App