सोनभद्र

कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) कनहर बांध में पानी की तेज़ आवक बढ़ने पर बांध का जलस्तर बढ़कर 263.100 मीटर तक पहुंच गया। बांध के कुल 14 फाटक से पानी निकाली जा रही है। परियोजना के अवर अभियंता नंदलाल यादव व नीरज प्रजापति ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 11 बजे तक 9 गेट खोले गए थे, लेकिन पानी का जलस्तर बढ़ते हुए देखकर कुल 14 फाटक खोले गए। जलस्तर क्रेस्ट लेबल 263.100 मीटर दर्ज किए जाने के बाद स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों की टीम 24 घंटे बांध की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। देर शाम तक जलस्तर में में गिरावट होने पर 10 फाटक खोले गए। ऐसे में नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं और बच्चों को भी नदी के आसपास जाने से रोकें। कनहर बांध क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी बांध का नजारा देखने पहुंचने लगे। सिंचाई विभाग पूरी तरह सतर्क है। विभाग द्वारा लगातार जलस्तर की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से किया जा रहा है और किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि बांध में बढ़ते घटते जलस्तर के मद्देनजर सभी 16 गेट से बारी बारी खोला व बंद किया जा रहा है। दोपहर में पानी की आवक ज्यादा होने पर 14 गेट खोले गए थे। लेकिन शाम तक कंट्रोल होने पर 10 गेट से पानी निकाली जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत,घर में मचा कोहराम बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 20 अगस्त को बंद
Download App