सोनभद्र
रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती गांव के सामने रिहंद जलाशय में बुधवार को एक उतराया हुआ अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रिहंद जलाशय में हुई मुसलाधार बारिश से उफान पर है जिसमें तमाम तरह की लकड़िया किनारे जमा है उसी को छानने के लिए ग्रामीण गए हुए थे उनकी निगाह औंधे मुंह पड़ी लाश पर पड़ी तो जमीन तले पांव खिसक गया। घबराए ग्रामीणों ने आकर गांव वालों को बताया तब थाने का चौकीदार घटना की सूचना बीजपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलाशय से उतराई शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।



