सोनभद्र

म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोरकी पानी महादेव


म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय कस्बे के पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार टोप्पो के नेतृत्व में 130 कांवड़ियों का जत्था पहुंचा। वाराणसी के अस्सी घाट से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा पर निकले कांवड़ियों का ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने स्वागत किया। पंचायत भवन में सभी कांवड़ियों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई। कुछ देर विश्राम के बाद जत्था अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गया।
विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया कि 130 कांवड़ियों का यह जत्था 13 अगस्त को वाराणसी के अस्सी घाट से गंगाजल लेकर छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के चोरकी पानी महादेव मंदिर के लिए रवाना हुआ है। कांवड़िए करीब 419 से 480 किलोमीटर की दूरी 12 दिनों में पैदल तय कर 24 अगस्त को सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर चोरकी पानी महादेव पर गंगाजल अर्पित करेंगे। यात्रा के दौरान कांवड़ियों का विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा स्वागत और सेवा की जा रही है।
विधायक ने बताया कि वर्ष 2018 में उन्हें काशी विश्वनाथ से जल लेकर चोरकी पानी महादेव पर अर्पित करने का स्वप्न आया था। उस समय वह सेना में कार्यरत थे और छुट्टी मिलना कठिन था। वर्ष 2022 में करीब 45 दिनों की छुट्टी मिलने पर उन्होंने 56 लोगों के साथ पहली बार यह पदयात्रा शुरू की थी। उस समय यात्रा को 10 दिनों में पूरा किया गया था। इसके बाद सावन के महीने में यह पदयात्रा लगातार जारी है। प्रत्येक वर्ष इस धार्मिक यात्रा में शामिल होने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
म्योरपुर ग्राम प्रधान की ओर से पंचायत भवन परिसर में सभी 130 कांवड़ियों के लिए भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों ने कांवड़ियों की सेवा कर उनका उत्साह बढ़ाया। कुछ देर रुकने के बाद जत्था बोल बम के जयकारों के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।
इस दौरान सुजीत अग्रहरी, अजय अग्रहरी, मोनू जायसवाल, आरुषि जायसवाल, भूपेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मोबाइल नेटवर्क के लिए तरस रहे आरंगपानी-चैरी के ग्रामीण, 112 और 108 तक नहीं लगता फोन बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा...
Download App