सोनभद्र

नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। ग्राम पंचायत म्योरपुर के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नागपंचमी के अवसर पर म्योरपुर खेल मैदान में क्षेत्रीय पहलवानों की कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए दांव-पेच आजमाए। बारिश के बावजूद मुकाबलों को लेकर पहलवानों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कुश्ती प्रतियोगिता में म्योरपुर, बलियारी, चैरी, किरबिल, रासपहरी, डडीहरा, खैराही, गंभीरपुर, कुंडाडीह और देवरी समेत दर्जनों गांवों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। मैदान में एक के बाद एक रोमांचक मुकाबले हुए, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक जुटे रहे। लगातार बारिश के बीच भी दर्शक मैदान में डटे रहे और पहलवानों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।

कुश्ती प्रतियोगिता में अजय कुमार और डॉ. डीएन गुप्ता ने रेफरी की भूमिका निभाई। वहीं सुजीत कुमार अग्रहरी, पंकज सिंह, भूपेंद्र कुमार, अमित रावत, संदीप कुमार और इम्तियाज आलम ने आयोजन के संचालन की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में संचालक मंडल द्वारा कराया गया।
प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि नागपंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाली यह पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ ही ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का काम करती है।

सूपाचुआ में भी हुआ कुश्ती का आयोजन
वहीं सूपाचुआ में भी नागपंचमी के अवसर पर ग्राम प्रधान रामनारायण की अध्यक्षता में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां भी क्षेत्रीय पहलवानों ने अपने दांव-पेच का प्रदर्शन किया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर मुकाबलों का आनंद लिया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳
Download App