सोनभद्र
मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) रविवार की रात्रि में हुए मूसलाधार बारिश में डोडहर के टोला मोखना शिवमंगल के घर पास की पुलिया टूट गई थी और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था बच्चों की पढ़ाई,श्रमिकों का कार्य पर आने जाने का वही रास्ता था। जिसको संज्ञान में लेते हुए बुधवार को लोक निर्माण विभाग ने दो सीमेंट के पाइप डालकर रास्ते को चालू कराया। लोक निर्माण विभाग के जेई विनोद कुमार भारती ने बताया कि अभी अस्थाई रूप से सीमेंट के पाइप लगाकर आवागमन चालू करा दिया जा रहा हैं बरसात के बाद इसे पूरी तरह ठीक कराया जाएगा।



