सोनभद्र
मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय ग्राम सभा डोडहर में मंगलवार को भारी बारिश में दो रहवासियों का घर गिर गया जिससे उनको रहने की मुसीबत खड़ी हो गई। ग्राम प्रधान के पी पाल ने बताया कि डोडहर निवासी विनोद कुमार पुत्र समझावन और टोला मोखना की बबिता पत्नी बाबूलाल का कच्चा लगातार हो रही मुसलाधार बारिश से जमीदोज हो गया और दोनों परिवार बेघर हो गया।
बबिता ने बताया कि उनकी 1 लड़की 4 लड़के हैं घर गिर जाने से उनके रहने की समस्या उत्पन्न हो गई और बच्चों की पढ़ाई लिखाई और रहने की परेशानी खड़ी हो गई। वही विनोद ने बताया कि उनके घर मे परिवार के 4लोग रहते थे उनके रहने की परेशानी बढ़ गई। दोनों परिवारों ने तहसील प्रशासन से जांच कर आपदा राहत कोष से सहायता किए जाने की मांग की हैं।



