सोनभद्र

साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत साहगोड़ा गांव में किसान की कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है कि किसान खेत में काम करने के बाद रात में नहाने धोने के लिए कुएं के पास गया और कुएं से पानी निकाल रहा था कि अचानक कुएं पर रखी लकड़ी टूट गई और संतुलन खोकर किसान कुएं में गिर गया। रात होने के कारण किसी को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी।सुबह जब परिजनों को पता चला को घर में कोहराम मच गया और बभनी पुलिस को घटना की सूचना दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन मंगलवार को सहगोड़ा गांव निवासी किसान शेर सिंह पुत्र राम प्रसाद खेत पर काम से लौटे और नहाने के लिए कुएं पर गए और पानी भरने लगे कुएं पर रखी लकड़ी अचानक टूट गई और संतुलन खोने के कारण कुएं में गिर गए सुबह कुएं पर रखी टूटी हुई मिली और शेर सिंह घर में नहीं दिखा तो परिजनों को शंका हुई इसके बाद तत्काल बभनी पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बभनी अरविंद कुमार सरोज मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया ग्रामीणो की मदद से शव को कुए से बाहर निकाला गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। इस बावत प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले पर आवश्यक कानूनी कारवाई की जा रही है और लोगों से अपील किया कि इस बरसात के मौसम में कुएं तालाब से दूर रहे सतर्क रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत,घर में मचा कोहराम बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 20 अगस्त को बंद
Download App