कनहर सिंचाई परियोजना जन चौपाल गांव कि समस्या, गांव में सामाधान

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह के पंचायत भवन पर आज दोपहर लगभग 1:00 बजे सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश कनहर सिंचाई परियोजना के द्वारा ग्राम पंचायत बैरियाखाड, हरनाकछार ,सलैयाडिह, बुटबेढवा से होकर गुजरने वाली सिंचाई नहर में किसानों की जा रही जमीन से उठने वाली समस्याओं का निदान करने के लिए अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार, अधीक्षण अभियंता एस एन पांडे, मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने गांव की समस्या, गांव में समाधान के तहत जन चौपाल लगाया।
जन चौपाल में किसान प्रदीप कुमार पासवान, सुग्रीम पासवान, विनोद कुमार, सरजू भुइयां, वीरेंद्र कुमार, सुरेश देहाती इत्यादि किसानों ने मौजूद अधिकारियों को अपनी समस्या बताते हुए एक स्वर में कहा कि नहर बनने में हम छोटे-छोटे काश्तकार किसानों की जमीन के बदले सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मिले या जमीन के बदले हमें कहीं जमीन मिले तभी हम नहर बनने में अपनी जमीन छोड़ने को तैयार है नहीं तो हम अपनी जमीन किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेंगे। घिवही ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि कृपा शंकर कुशवाहा ने कहा कि बैरियाखाड गांव में नहर विभाग के संबंधित अधिकारियों के द्वारा घोर अनियमित किया जा रहा है जमीन किसी और के हिस्से का, रजिस्ट्री कोई और कर रहा है संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ चल रहे कुछ लोगों के द्वारा कराया जा रहा है जो सरासर गलत है। हरनाकछार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी ने कहा कि दो माह पुर्व पंचायत भवन पर उप जिलाधिकारी दुद्धी व तहसीलदार महोदय के द्वारा किसानों को बताया गया था कि जिन किसानों का नहर में जमीन जाएगा उन्हें सर्किल रेट का चार गुना धन राशि मिलेगी परंतु अब सिर्फ सर्किल रेट का ही पैसा देना नया संगत नहीं है जिसके कारण किसान काफी आक्रोशित हो गए हैं।
वही जन चौपाल में मौजूद मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि आपकी मांग जायज है मैं आपकी समस्याओं को अपने उच्च अधिकारियों तक अवश्य पहुंचा कर आपकी मांग को पूरा करने का प्रयास करूंगा।
इस दौरान मौके पर सोबरन भारती,दशई राम, सुग्रीव पासवान, विनोद, प्रदीप,सरजु भुइंया,देव कुमार, भगवान,वार्ता,अशोक,निरंजन सोनी, कृपा शंकर कुशवाहा, अवध, विरेन्द्र गुप्ता,सुमन, इस्लाम, सुरेन्द्र प्रसाद,विनोद कुमार वर्मा, कृष्णा नंद, नंदलाल, राहुल यादव, मुन्ना यादव, बाल देव यादव, धर्मेंद्र सुरेश प्रसाद, प्रेम चंद्र गुप्ता आदि थे।



