सोनभद्र
जरहा में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कम्प, वनविभाग के कर्मचारी पहुंचे मौके पर

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहा में एक मगरमच्छ दिखने से हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को जरहा के टोला बघाडु में ग्रामीणों ने तालाब में एक मगरमच्छ को देखा तो सभी सहम गए तत्काल 112 पर सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सचेत किया कि उसके आसपास न जाये और साथ ही जंगल विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। वनक्षेत्राधिकारी जरहा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली हैं रिहन्द बांध से भटककर कुछ मगरमच्छ आ जाते है। कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया हैं अगर दिखते हैं तो आगे की कार्यवाही की जाएगी



