सोनभद्र

चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/राकेश अग्रहरी) चोपन पुलिस ने चोरी के मुकदमे से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए 11 किलोग्राम कापर वायर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स बाइक बरामद की है। कारवाई के दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे बग्घा नाला के पास वाराणसी शक्तिनगर हाईवे स्थित ओबरा अंडरपास के डाला से ओबरा जाने वाले अंदरूनी सर्विस लेन पर पुलिस टीम ने संदिग्धों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शारदा प्रसाद पनिका उर्फ राहुल पनिका निवासी नई बस्ती शांति नगर, सेक्टर नंबर-10 ओबरा, हाल पता ग्राम परसोई थाना ओबरा तथा ज्वाला प्रसाद निवासी तेलगुड़वा थाना चोपन के रूप में हुई है। इनके कब्जे से चोरी का 11 किलोग्राम कॉपर वायर तथा घटना में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई।गिरफ्तारी करने वाली चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक दुनिया सिंह, उपनिरीक्षक देवी प्रसाद मिश्र, हेड कांस्टेबल अजय यादव, हेड कांस्टेबल कमल कुमार राव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव एवं हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सरोज शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग जरहा में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कम्प, वनविभाग के कर्मचारी पहुंचे मौके पर पुलिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल,पुलिया, सड़क नही तो बोट नही के नारों के साथ प्रदर्शन
Download App