गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती के टोला पुनर्वास में रविवार की रात्रि में एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के पश्चात शव को एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरी चिकित्सालय में रखवा दिया।
परिजनो के अनुसार खुशबू (22) पत्नी सोनू कुमार भारती निवासी सिरसोती के टोला पुनर्वास अपने घर में लगी लकड़ी के (बड़ेर) में घरेलू रस्सी के सहारे रविवार की रात्रि में फांसी लगा कर जान दे दी। मृतिका के पति के अनुसार रविवार की शाम करीब 8 बजे वह पत्नी से बाजार जानें को कह कर घर से निकल गया। वापस जब घर पहुंचा तो पत्नी अंदर से रूम बंद कर दी थी। आवाज देने और खटखटाने के बाद देर तक नही खोली तो घर के ऊपर चढ़ कर देखा तो पत्नी फांसी में लटक रहीं थी। हल्ला सुन आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुची पी आर बी 112 की मदद से फांसी से उतार कर आनन फानन में धनवंतरी चिकित्सालय ले गए जहा मौजूद डाक्टर ने जाचोपरांत मृत घोषित कर दिया।

मृतिका की मां शान्ति पत्नी रामचंदर निवासी नधिरा ने बताया की मेरी बेटी की शादी एक साल पहले ही शादी हुई थी। रविवार के दिन में लङकी से बात हुई थी। फिर दामाद मोबाईल बंद कर दिए और रविवार की रात करीब 2 बजे फ़ोन आया की लङकी फांसी लगा ली है। हम लोगो के आने से पहले शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। हमारी बेटी 8 महीने की गर्भवती है। मौत कैसे हुई है। हम को कुछ नही पता पुलिस को तहरीर दिए है और निष्पक्ष जांच कर घटना का पर्दाफाश करने की गुहार लगाई है।
इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतिका के माँ ने तहरीर दिया हैं शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद है जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



