सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
— नागेश्वर धाम सिंदूर टिका से जल उठाकर सैकड़ो की संख्या कावरियों ने दो चक्का,चार चक्का वाहन से जलाभिषेक किया।

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)।पवित्र सावन मास के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के सुप्रसिद्ध जरहा स्थित अजीरेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला। उमस भरी गर्मी में शिव भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआऔर तड़के से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लगा रहा।
कांवरियों ने नागेश्वर धाम सिंदूर टिका से पवित्र जल भरकर सैकड़ो की संख्या के दो चक्का, चार चक्का से चलकर अजीरेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

बख्रिहवा में फ्रेंड क्लब के अध्यक्ष अमरेश तिवारी व सदस्यों के द्वारा कावरियों के जलपान की व्यवस्था की गई थी। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध व जल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन-पूजन को सुगम बनाने के लिए मंदिर समिति पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।

समिति के सदस्यों व सेवादारों ने मंदिर भव्य महाप्रसाद की व्यवस्था की हुई थी जिसको पाकर भक्त खुश नजर आए।मंदिर समिति के अध्यक्ष और न्यास कर्ता राजेन्द्र सिंह बघेल पत्नी सुलोचना सिंह बघेल के जलाभिषेक किया। मंदिर समिति के ब्रम्हाजीत सिंह,गणेश शर्मा, सोनू मोदनवाल, राजकुमार सिंह,रामप्रकाश पांडेय,अमरदेव पांडेय,जे एन चौरसिया, आर के सिंह सहित समिति के समस्त पदाधिकारी व सदस्य सेवा भाव मे लगे रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मय फोर्स पूरे दिन मंदिर में मौजूद रहे।




