सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर

सोनभद्र(राकेश अग्रहरी/नीरज)-भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत सोनभद्र जिला मुख्यालय पर भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में मुख्यअतिथि के रुप में जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा व विशिष्ठ अतिथि के रुप में संजीव कुमार गोंड़ व जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे।तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई। यह यात्रा राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर शहीद स्थल चाचा नेहरू पार्क तक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों से देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।इस अवसर पर मुख्यअतिथि प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा जी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल कपड़े का एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और करोड़ों देशवासियों के गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत कर रहे हैं। सोनभद्र की यह विशाल तिरंगा यात्रा जन-जन की राष्ट्रभक्ति और प्रधानमंत्री जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को मजबूती प्रदान करने वाली है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप समाज कल्याण मंत्री संजीव गौड़ व जिला प्रभारी अनिल सिंह जी ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों से जोड़ने का अभियान है। सोनभद्र में जिस उत्साह के साथ हजारों लोगों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की है, वह निश्चित रूप से जिले की राष्ट्रभक्ति और एकता का गौरवपूर्ण संदेश है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने आये हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं एवं आमजनमानस का आभार प्रकट करते हुए कहा कि तिरंगा देश के गौरव, मान-सम्मान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि देश सेवा, त्याग और समर्पण की भावना समाज को नई दिशा देती है और आदर्श के नए मापदंड स्थापित करती है।इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और तिरंगे के सम्मान तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। नगर पालिका चेयरमैन रूबी प्रसाद जी ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति के इस महाअभियान को अपना समर्थन दिया।कार्यक्रम के जिला संयोजक/जिला उपाध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि तिरंगा देश की आजादी के लिए दी गई अनगिनत कुर्बानियों, त्याग और तपस्या का प्रतीक है। यह भारत का गौरव ध्वज है, जो पूरी दुनिया में देश के मान-सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बनकर लहरा रहा है।इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, अजीत चौब, धर्मबीर तिवारी, ओंकार केशरी, राम लखन सिंह, क्षेत्रीय संयोजक तिरंगा यात्रा नागेश्वर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, अमरेश पटेल, विशाल पांडेय, महामंत्री अशोक मौर्य, शारदा खरवार, जिला मंत्री अनिल सिंह, प्रमिला जायसवाल, मंज़ू गिरी, मनोज सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, जिला कार्यक्रम सह संयोजक ओम प्रकाश यादव, पुष्पा सिंह, बलराम सोनी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, नगर मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, रामबली, दिलीप चौबे, मनीष पटेल, विजय चौहान, शिवनाथ जायसवाल, संजय केसरी, रामलाल, संदीप पटेल, गुड़िया त्रिपाठी, आशा विश्वकर्मा, रंजन पांडेय, रितु, संध्या पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में आम जनमानस मौजूद रहे।


