सोनभद्र

मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

बभनी /सोनभद्र(अजीत पांडेय)

स्थानीय थाना क्षेत्र के करकच्छी गाँव में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और अमानवीय कृत्य के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त 2026 को बभनी बाजार से घर लौट रहे भोला प्रसाद को दराई मोड़ के पास विपक्षी पक्ष के लोगों ने कथित रूप से एक राय होकर पकड़ लिया और घर में खींच ले गए। आरोप है कि वहां उनके साथ मारपीट और अमानवीय कृत्य किया गया तथा उन्हें अपमानित किया गया।घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पीड़ित की भाभी के साथ भी लाठी-डंडे से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से 7 अगस्त को थाना बभनी में तहरीर दी गई।तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0-178/2026 में धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) और 191(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बभनी अरविन्द सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपीयों मे अजय, राजेन्द्र, चितरंजन, ममता, चिंता, शंभू, संजय, सीताराम, रामकिशुन और बीगन—सभी ग्राम करकच्छी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के निवासी बताए गए हैं।घटना के संदर्भ मे एएसपी ऋषभ रुणवाल ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार