सोनभद्र

रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्तार

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कारवाई करते हुए पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
थाना रायपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 89 संख्या धारा 109 बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त करियवा यादव उर्फ राजबहादुर पुत्र स्व0 जगी नारायण निवासी ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।
थाना रायपुर एवं रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आज दिनांक 08.08.2026 को अभियुक्त को उसके घर के पास ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
करियवा यादव उर्फ राजबहादुर पुत्र जगी नारायण, निवासी ग्राम गेरुआडीह मांडा प्रयागराज

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. विजय कुमार चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
2. राम सिंहासन शर्मा, थानाध्यक्ष, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 राजीव कुमार, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 संजय कुमार सिंह, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।
5. का0 दीप सिंह, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
6.का0 सुनील कुमार, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा
Download App