सोनभद्र

करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया


बभनी/सोनभद्र(अजीत पांडेय)

थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में गाली-गलौज करने पर एक युवक को बांधकर पीटने और अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाने का आरोप लगाया गया है। यही नहीं बीच बचाव करने पहुंचे भाई और उसकी पत्नी से भी मारपीट करने का आरोप है। वही दूसरे पक्ष की महिला ने तहरीर देकर युवक पर घर पर आकर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के इकदिरी गांव निवासी सरजू प्रसाद पुत्र हनुमान ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को उनका 27 वर्षीय भाई भोला पुत्र हनुमान प्रसाद बाइक से बभनी बाजार गया था।बभनी बाजार से दोपहर में वह घर वापस लौट रहा था। सरजू का आरोप है कि बभनी के करकच्छी गांव में पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसे पकड़कर घर में ले गए। घर में ले जाकर उन्होंने उसे बांधकर उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे अर्द्धनग्न कर उसके प्राइवेट पार्ट में पत्थर बांध दिया। इसके बाद उसके मुंह में चूना पोतकर और जूते-चप्पल की माला पहनाकर अर्द्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाया। जानकारी होने पर जब वह और उसकी पत्नी कौशल्या बीच-बचाव करने गए तो उन्हें भी मारापीटा और बाल पकड़कर घसीटा। इसके बाद गांव के लोगों के बीच बचाव करने पर वे छोड़कर चले गए। इसके बाद घायल भाई भोला को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। भोला की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वही दूसरे पक्ष की महिला ने बभनी थाने में तहरीर देकर युवक पर घर पर आकर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि मना करने पर भी नहीं माना। वही महिला का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व भी उसकी तहरीर पर युवक के खिलाफ छेड़खानी और अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने युवक पर आए दिन छेड़खानी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। इस मामले में थाने के उपनिरीक्षक मक्खन लाल ने मामले को लेकर दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App