सोनभद्र

जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन


पंचायत भवन मे रहे लोगो ने जल संरक्षण का लिया संकल्प

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खैराही के पंचायत भवन मे शुक्रवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यदायी संस्था जीवीपीआर इंजीनियर लिमिटेड के कर्मचारीओ ने हर घर नल से जल योजना को सफल बनाने और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “जल अर्पण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों,समाजसेवीयो सहित विद्यालय के अध्यापक,अध्यापिकाओ ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जल को देवता मानकर जल स्रोतों पर पूजा-अर्चना की और जल अर्पण किया।
जीवीपीआर के कर्मचारीओ ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर ग्रामीण घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। साथ ही पानी की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन और सोख्ता गड्ढा बनाने पर भी जोर दिया गया।शपथकर्ता जीवीपीआर के अभियंता सुधीर कुमार ने उपस्थित रहे सभी लोगो को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने “एक बूंद भी व्यर्थ न जाए” का संकल्प लिया और अपने घरों में पानी की बचत करने का प्रण लिया।
जीवीपीआर के कर्मचारीओ ने कहा कि जल जीवन मिशन तभी सफल होगा जब जनभागीदारी से जल स्रोतों का संरक्षण किया जाएगा।इस मौके पर जीवीपीआर के जनसंपर्क अधिकारी आशीष पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि सीताराम,सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत दुबे
प्रधानाध्यापक रेनु मौर्या,रेशमी गुप्ता,प्रेमचंद्र,अनीता देवी,उर्मिला,व्यंजना राय ,पंचायत सहायक काजल,गौतम,प्रधान प्रतिनिधि सीताराम, अभियंता सुधीर कुमार,सोनू खान
सुपरवाइजर अंकित कुमार मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App