सोनभद्र

15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण


शिकायत के बावजूद नहीं बदला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में आक्रोश

म्योरपुर /सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। विकास खंड म्योपुर के ग्राम पंचायत फरीपान में रामलखन के घर के पास लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब 15 दिनों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि 1912 पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र जंगली इलाका होने के कारण रात में अंधेरा रहने से विषैले जंतुओं का भय बना रहता है। बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं उमस भरी गर्मी में लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार विभागीय अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों में कैलाशनाथ, बुधनी, श्यामसुंदर, रमेश, मानमति, जयकिसुन, राम आशीष, देवीसरन, देवकुमार, राजकुमार और सोहरलाल ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ शिवम गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी उन्हें नहीं थी। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App