आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
पौधरोपण,नवीन भवनों का लोकार्पण, स्वस्थ्य कैम्प,कौशल विकास प्रशिक्षण का होगा शुभारंभ
बभनी। सेवाकुंज आश्रम कारीडाड चकचपकी में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह आगमन हो रहा है इसको लेकर संस्थान में तैयारीयां युद्ध स्तर पर चल रही है।इनके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अन्य पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में सामिल होगे।गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह डा कृष्ण गोपाल सहित अन्य कार्यकर्ता जनजातिय प्रमुखों की बैठक में प्रतिभाग करने सेवाकुंज आश्रम कारीडाड चकचपकी आ रहे हैं जहां तीन नविन भवनों, स्वास्थ्य कैम्प,कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम और पौध रोपण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है इसको लेकर संस्थान के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया है जिसमें लखनऊ वाराणसी,अगरा सहित आयुर्वेद मेडिकल कालेज वाराणसी के विशेषज्ञ सामिल होंगे। कार्यकर्ताओ के इस दौरे में संगठन की मजबूती और जनजातिय प्रमुखों के साथ बैठक करना है।इस दौरान संगठनात्मक कार्यों और वनवासी कल्याण के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।इस दौरे में वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक समरसता और संस्कार केंद्रों के विस्तार पर विशेष चर्चा किया जाएगा।पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और सेवा कार्यों को और गति देने के निर्देश दिए जाएंगे संघ पदाधिकारियों ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है।इसकी जानकारी क्षेत्रीय जनजाति प्रमुख हरिश्चंद्र ने दी।



