सोनभद्र

रामगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोन के तत्वावधान में न्याय पंचायत रामगढ़ में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन गुप्ता ने की, जबकि ध्वजारोहण वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भीमसेन गुप्ता ने किया।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भीमसेन गुप्ता ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए संघर्ष और उनके बलिदानों को याद किया। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता के साथ जीवन जी रहे हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला सचिव रामकेश्वर कनौजिया, तेजू राम चेरो, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रमेश भंडारी, कृष्ण कुमार कनौजिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष संगीता कनौजिया सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोन के दर्जनों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये हर्ष उल्लास के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया रामगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद बाबू राम सिंह महाविद्यालय के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये धूम-धाम से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
Download App