विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत
डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)
चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के टोला गुरमुरा पंचम खाड़ी में मंगलवार की देर रात्रि घर में सो रही एक महिला को विषैले जन्तु के काटने से अचेत महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । जानकारी के अनुसार मंगलवार की मध्य रात्रि लगभग बारह बजे चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के गुरमुरा टोला पंचम खाड़ी में स्थित कच्चे घर पर 31वर्षीय अनिता देवी पत्नी अशोक गोंड चारपाई पर सो रही थी, तभी विषैले जन्तु (सर्प) ने महिला के दाहिने तरह स्तन के उपर विषैले जन्तू ने काट लिया,जब महिला को दर्द होने लगा तो सोर गुल मचाने लगी तो घर के सभी लोग जाग गए। आनन फानन एम्बुलेंस से चोपन अस्पताल ले जाया गया जहां जाते समय ही रास्ते में ही महिला ने दम तोड दिया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया। महिला की मौत होने के उपरांत चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वार्ड ब्वाय सुरेश कुमार ने चोपन थाने को मेमो देकर बताया कि एक महिला एम्बुलेंस से इलाज के लिए आई थी जिसका मौत हो गई, मृत्यु का कारण सर्प काटने से हुई है। सूचना पाकर मौके पर चोपन पुलिस ने शव को कब्जे लेकर अग्रीम कार्यवाही करते हुए शव पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज कर आवश्यक कार्यवाही में जूट गई ।



