सोनभद्र

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

म्योरपुर/ सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजीत पाणिका ने की। मुख्य अतिथि मनोज सिंह बबलू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी बूथ संगठनात्मक बैठकों की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं।
बैठक में मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारियों तथा शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन को लेकर भी चर्चा की गई। बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा करते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने पर जोर दिया गया।

सदस्यता अभियान को तेज करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बूथ संगठन पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बूथ मजबूत होने से ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलती है। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विष्णुकांत दुबे ने किया। इस दौरान जिला मंत्री शारदा खरवार, मंडल उपाध्यक्ष सरस्वती देवी, अशोक मौर्या, दीपक सिंह, श्याम नारायण सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अरुण सोनी, मोनू जायसवाल, दिनेश गुप्ता,कमलेश मिश्रा समेत कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Download App