सोनभद्र

श्री राधा कृष्ण मंदिर की 23वीं वर्षगांठ एवं जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई

अनपरा/सोनभद्र नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नंबर 18, बोस नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में मंदिर की 23वीं वर्षगांठ एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया तथा भगवान श्री राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मंदिर के संस्थापक मित्तल परिवार एवं उनके मित्रगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। मित्तल परिवार की तरफ से सुशील मित्तल महिपाल दास मित्तल, ब्रह्मानंद मित्तल, सुमित मित्तल, अमित मित्तल एवं सीवाय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता किया।

इस धार्मिक आयोजन में वार्ड नंबर 18 के सभासद सुमित सोनी उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं मंदिर की 23वीं वर्षगांठ की बधाई दिया।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओ ने पहुंचकर भगवान श्री राधा कृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया।

मंदिर के 23 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मित्तल परिवार द्वारा आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम क्षेत्र में श्रद्धा एवं आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मित्तल परिवार की तरफ से बताया गया कि जन्माष्टमी के छह दिन बाद भगवान श्रीकृष्ण की छठी का कार्यक्रम भी विधि-विधान एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री राधा कृष्ण मंदिर की 23वीं वर्षगांठ एवं जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई शिक्षा प्रशासन मे सोनभद्र की राष्ट्रीय छलांग निपुण भारत डैशबोर्ड को एनआईईपीए का सम्मान सफाईकर्मी का बेटा बना भाजपा काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी पुनर्वास प्रथम में समृद्धि जन कल्याण संस्थान ने किया वृक्षारोपण, जल्द शुरू होगा शिक्षा एवं महिला सिल... शिव मंदिर पड़री में आज मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कल होगा विराट बिरहा मुकाबला गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट
Download App