सोनभद्र

अनियंत्रित टेम्पो पलटने से बालिका की मौत, एक जिला अस्पताल रिफर

हाथीनाला डायवर्सिटी पार्क में पिकनिक मनाने आये थे

दुद्धी, सोनभद्र। हाथीनाला थाना अंतर्गत
डायवर्सिटी पार्क में पिकनिक मनाने आये लोगों की टेम्पू पलटने से उसमें सवार एक बालिका की मौत हो गई जबकि दूसरे सीरियस युवक की गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।
चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव से आठ लोग टेम्पू से हाथीनाला पिकनिक मनाने आए थे। शाम करीब 3.30 बजे वापस होते समय पार्क के ही निकट एक तीव्र मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक के कारण अनियंत्रित होकर टेंपो सड़क के किनारे एक गड्ढे में पलट गई। टेम्पू पर सवार आठ लोग चुटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों में मीरा कुमारी 12 वर्ष पुत्री कैलाश ग्राम कोटा, राकेश यादव 17 वर्ष पुत्र संतोष यादव, मीरा कुमारी 16 वर्ष पुत्री कैलाश, प्रीति कुमारी 15 वर्ष पुत्री कृपा शंकर सभी निवासी ग्राम कोटा थाना चोपन को आनन फानन में पीआरबी के जवानों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया। ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ विनोद कुमार सिंह ने मीरा को देखते ही मृत घोषित कर दिया। राकेश की भी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों में नीरा और प्रीति इलाज करने के बाद डिस्चार्ज दिया। चिकित्सक ने मेमो भेजकर कोतवाली पुलिस को मृतक की सूचना दे दी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App