सोनभद्र

विद्युत स्पर्शाघात से खेत में सिंचाई कर रहे अधेड़ की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीडर में मंगलवार की दोपहर बिजली का करेंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। 45 वर्षीय अनिल गुप्ता पुत्र स्व. लालचंद गुप्ता मंगलवार की दोपहर अपने गेंहू के खेत में मोटर लगाकर सिंचाई कर रहा था। इस दौरान तार कटे होने से उसका पैर तार पर पड़ते ही चिपक गया। करेंट लगने से खेत में बेहोशी की हालत में पड़े अनिल को परिजन तत्काल दुद्धी सीएचसी लाये। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मनोज इक्का ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के मेमो पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण की कार्यवाई में जुट गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App