सोनभद्र

18वां अंतरराज्जीय बैडमिंटन टूर्नामेंट की तैयारी अंतिम चरण में, उद्घाटन कल

चैयरमैन रूबी प्रसाद व श्रवण गोंड करेंगे ईनामी प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान में 5 फरवरी से 9 फरवरी तक स्थानीय टीसीडी क्रीड़ांगन पर आयोजित की जाने वाली ईनामी बैडमिंटन टूर्नामेंट की तैयारी अंतिम चरण में है। कमेटी के संरक्षक आदिल खान के नेतृत्व में बैडमिन्टन कोड की नाप-जोख, लाईनिंग, पोल, नेट आदि का कार्य किया जा रहा है।
टॉउन क्लब बैडमिंटन कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि पांच दिवसीय बैडमिंटन की ईनामी प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ बुधवार की शाम राबर्ट्सगंज नगर पालिका अध्यक्ष व पूर्व विधायक रूबी प्रसाद तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रवण सिंह गोंड संयुक्त रूप से करेंगे। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक एवं नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस ईनामी प्रतियोगिता को क्षेत्रीय व शहरी दो पूल में विभाजित किया गया है। मैच में प्रत्येक दिन दोनों टीमों के प्रतिभागी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट में युगल प्रतिस्पर्धा ही आयोजित की जाएगी। कमेटी के उपाध्यक्ष अर्सलान ने बताया कि फाईनल की विजेता एवं उपविजेता टीमों को क्रमशः 11 हजार व 51 सौ रुपए ईनाम की धनराशि के अलावा फाईनल के प्रतिभागी खिलाड़ियों को आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।
सचिव यामीन ने बताया कि अब तक शहरी व ग्रामीण में कुल लगभग 2 दर्जन टीमों का आवेदन कमेटी को प्राप्त हो चुका है। जिसमें मुख्य रूप से दिल्ली, वाराणसी, आजमगढ़, झारखंड की नगर, गढ़वा व डालटेनगंज, जनपद की ओबरा, राबर्ट्सगंज, शक्तिनगर व विंढमगंज की टीमें शामिल हैं।

मैच रेफरी सलीम खान ने बताया कि नाक आउट पद्धति पर आधारित टूर्नामेंट के सभी मैच अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप खेले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App