सोनभद्र

51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज स्थित होटल देव अर्जुन मे लायंस क्लब राबर्ट्सगंज का 51वां शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह मे नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पद एवं दायित्व की शपथ ली। अजीत सिंह भंडारी ने अध्यक्ष, सुशील पाठक ने सचिव और पवन कुमार जैन ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। इलाहाबाद से आए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चंदानी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
समारोह में क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीडीजी लायन हरीश अग्रवाल की मौजूदगी रही। ओबरा से बृजेश तिवारी और विमल अग्रवाल समेत क्लब के सदस्य समारोह में शामिल हुए। पुनीत जैन, किशोरी सिंह, शिशु त्रिपाठी, परमेश जैन, संगम गुप्ता, अशोक गुप्ता, घनश्याम सिंघल, अमित जायसवाल और अजीत जायसवाल समेत अन्य सदस्यो ने भी सहभागिता की।
इस दौरान नई कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। सदस्यों ने क्लब की सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह को उत्सव के रूप में मनाया गया। क्लब सदस्यो ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में दया सिंह ने मास्टर आफ सेरेमनी की भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव
Download App