सोनभद्र

हरियाली तीज पर सजी सखियों री तीज की महफिल, संस्कृति, सम्मान और उल्लास का दिखा सुंदर संगम

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) हरियाली तीज के पावन अवसर पर शनिवार को राबर्ट्सगंज शहर में आयोजित सखियों री तीज कार्यक्रम रंग, उमंग और उत्साह से सराबोर रहा। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा एवं श्री रानी सती दादी भक्त महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में तीज पर्व की खुशियों को पूरे उत्साह के साथ मनाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएफओ मिर्जापुर आरुषि मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. आभा शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक गीतों, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, सरप्राइज गेम्स, बच्चों के मनोरंजक खेल तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली रोल मॉडल महिलाओं का सम्मान समारोह आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए, जिनका लोगों ने भरपूर आनंद लिया। मुख्य अतिथि डीएफओ आरुषि मिश्रा ने कहा कि हरियाली तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्ष अनीता थर्ड व सुनिता सांवरिया ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस आयोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रितु जालान, रिंकी जालान, मीरा जालान, पूनम खेतान, पूनम केडिया, चित्रा जालान, ममता जालान, शीला जैन, अंकिता केजरीवाल, कीर्ति द्विवेदी, रोहिणी तिवारी, सविता चौधरी, उषा जालान, उमा जैन, रिनू अग्रवाल, सीमा, नीलू जैन, एकता, शुभम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन में रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके गोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी, बाल मजदूरी उन्मूलन और समानता पर हुई चर्चा दुद्धी में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब भूसी लदी अवैध शराब की ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Download App