सोनभद्र

कोन पुलिस ने सात वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

कोन/सोनभद्र।(आनन्द जायसवाल) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में शनिवार को थाना कोन पुलिस ने वारंटी गिरफ्तारी अभियान चलाकर सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) दुद्धी द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में की गयी।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटी न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर लंबे समय से फरार चल रहे थे। थाना कोन पुलिस टीम ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में राजेश पुत्र शिव प्रसाद, अरविंद पुत्र राजमन, गुलाब पुत्र शोभनाथ, शिवनाथ पुत्र रामबलक निवासी बरहोरी, रामअचल पुत्र रामप्रीत, शंभू पुत्र शंकर निवासी चकरिया तथा रामचंद्र पुत्र लालजी निवासी पिड़ारी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इनमें कुछ अभियुक्तों के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम से संबंधित मामले भी दर्ज हैं।
थाना कोन पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा फरार वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर...
Download App