जिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई, जीआइसी में निरीक्षण कर दिया निर्देश

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम चर्चित गौड़ ने किया। जनसुनवाई में सभी मामलों की शिकायत सुनते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीएमओ रमेश कुमार मिश्र, डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद देव पांडेय, उपजिलाधिकारी अशोक गुप्ता, सीओ दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी, डीपीआरओ नमिता शरण, बीडीओ म्योरपुर रामविशाल चौरसिया, विवेक पांडेय सहित अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण मौजूद रहे।
एक ही परिवार के तीन मूक बधीर (गूंगे) ने सीएमओ सोनभद्र से मिलकर प्रमाण पत्र की गुहार लगाई है। महुली गांव निवासी छट्ठू के लड़का अशोक बहु फूलमती, बिटिया रुनझुन तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुँच कर प्रमाण पत्र के लिए गुहार लगाई। सीएमओ रमेश कुमार मिश्रा ने परिजनों के साथ मे आई महिला सुगनी पत्नी छट्ठू को आश्वासन दिया कि सभी का प्रमाण पत्र बनेगा। इसके लिए वाराणसी में ऑडियोमैट्री जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि शमशान घाट कनहर नदी को जाने वाले मार्ग पर रोड लाइट व स्थानीय कस्बा में बस स्टैंड स्थापित किया जाए। ताकि क्षेत्रवासियों को सुविधाएं मिल सके।
वार्ड सभासद प्रेम नारायण सिंह मोनू ने ज्ञापन देते हुए कहा कि जीआइसी मार्ग, हैलीपैड मार्ग, डीसीएफ कालोनी मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके पहले भी कई बार शिकायत की गई है। इस मार्ग को दुरुस्त कर निर्माण कार्य कराया जाए।
सुंदरी निवासी 14 वर्षीय फहरान पुत्र एनुल हक्क 100 फीसदी दिव्यांग लाभ के लिये गुहार लगाई।
जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड ने जनसुनवाई के बाद राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी में पहुँच वृक्षारोपण कर निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यूपीपीसीएल द्वारा 2 करोड़ 19 लाख की लागत से बन रही भवन की गुणवत्ता की जानकारी हाशिल किया। उन्होंने 10 बड़े हाल व शौचालय बन रही निर्माण कार्य की गति व अनिमियता पर फटकार लगाते हुए समय से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। कालेज में स्मार्ट क्लास की जानकारी लिया। डीआईओएस जयराम सिंह ने जीआइसी स्थित पुराने जर्जर भवन लैब के अनुरक्षण के लिए डिमांड किया। प्रिंसिपल अजित सिंह ने हाईमास्क लाइट की प्रस्ताव दिया। उसके बाद राजकीय महाविद्यालय में निर्माणाधीन हैलीपेड का निरीक्षण कर जल्द कम्प्लीट करने का निर्देश दिया। एवं खेल मैदान के लिए सम्बंधित विभाग से बनने को लेकर आश्वासन दिया। निरीक्षण के बाद जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय में पहुँच कर आवासीय हॉस्टल, किचन, शौचालय के साथ क्लास 8 के छात्रों से मिलकर रूटीन भोजन की जानकारी लेते हुए छात्र संवाद किया। निरीक्षण के दौरान वृक्षारोपण कर 3 करोड़ 19 लाख की लागत से निर्माणाधीन छात्रावास की जानकारी सम्बंधित अधिकारियों से लिया। उन्होंने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की चेतावनी देते हुए समय से कम्प्लीट करने का निर्देश दिया।
सीएमओ रमेश कुमार मिश्र ने तहसील में जनसुनवाई के पूर्व ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईपीडी, ओपीडी, चिकित्सक कक्ष, दवा वितरण, ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल में जरूरत की मुद्दों पर प्रस्ताव मांगा। केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अन्सारी ने अस्पताल में दुरुस्त करने के कई मांग पत्र भेजकर दुरुस्त करने की डिमांड पत्र भेजा। सीएमओ ने चिकित्सकों को बाहर की दवाइयां लिखने पर कड़ी चेतवानी दिया है। लापरवाही बरतने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनसुनवाई के बाद मुंसिफ कोर्ट परिसर का मुवायना किया। कोर्ट निरीक्षण के दौरान उन्होंने गारद में पड़े कबाड़ जैसे बरामद वस्तुओं को सम्बंधित थाने में रखने की निर्देश अभिषेक वर्मा ने दिए। उन्होंने कहा कि गारद में लगाये गए डियूटी में सिपाहियों के लिए अब कोई जरूरत नही है। सभी सामान को सुरक्षित गारद के जर्जर भवन से तत्काल हटाया जाए। गारद में रखे सभी समानो की सूची लेकर जांच भी किया। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को कोर्ट परिसर के जर्जर भवन व पुराने कुंआ को नए स्वरूप देने की बात कही। अधिवक्ता दुद्धी बार अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने एक हनुमानजी की मंदिर निर्माण की डिमांड किया।



