सोनभद्र
आटो पर सवार होकर कालेज से वापस लौट रही रही छात्रा गिरकर हुई घायल
डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/राकेश अग्रहरी) चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत नौटोलिया मोड़ के पास सोमवार को आटो पर सवार होकर कालेज से वापस लौट रही छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह नौटोलिया मोड़ के पास भक्सिहंवा कोटा निवासी 19 वर्षीय छात्रा सीमा कुमारी यादव पुत्री त्रिलोकीनाथ यादव पीजी कालेज ओबरा से फीस की रसीद जमा कर आटो पर सवार होकर वापस लौट रही थी कि नौटोलिया मोड़ के पास तेज रफ्तार आटो के अनियंत्रित हो जाने से वह सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद लोगों ने उपचार हेतु उसे उसी आटो से चोपन अस्पताल भेजवाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



