संकुल स्तरीय परीक्षा मे टापर छात्र पुरस्कृत 2 सितंबर को ब्लाक स्तरीय मेधावी परीक्षा

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी) चोपन के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार को संकुल स्तर पर परीक्षा आयोजित की गई।
खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में कक्षा 3, 5, 6 और 8 के छात्रों ने भाग लिया। प्रत्येक कक्षा से शीर्ष तीन बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाते ही बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।उन्होंने बताया कि प्रत्येक संकुल से प्रत्येक कक्षा के शीर्ष दो छात्र आगामी 2 सितंबर को विकास खंड स्तर पर आयोजित होने वाली मेधावी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। कुल 30 संकुल क्षेत्रों से 240 बच्चों का चयन ब्लाक स्तरीय परीक्षा के लिए हुआ है।
इस प्रतियोगिता से छात्र छात्राओ मे अत्यंत उत्साह का माहौल है। शिक्षकों ने बताया कि इस तरह की परीक्षाओं से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है। अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग की इस पहल की सराहना की है।



