सोनभद्र

पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज जिला मुख्यालय समेत अन्य शहरी इलाकों में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के बावजूद नो पार्किंग में खड़े वाहनों का लगातार चालान किए जाने से वाहन मालिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि शहर में खरीदारी, बैंक, मेडिकल/अस्पताल और अन्य जरूरी कामों के लिए आने वाले लोगों के लिए वाहन खड़ा करने की समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर यातायात पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।
वाहन मालिकों का आरोप है कि यातायात पुलिस द्वारा लगातार चालान किए जा रहे हैं, लेकिन शहर में पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं दिखाई दे रही है।लोगों का कहना है कि यदि किसी स्थान पर वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित है तो उसके आसपास वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में पहले पार्किंग स्थल विकसित किए जाएं, इसके बाद नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाए।लोगों में यह सवाल भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब शहर में वाहन खड़ा करने के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था ही नहीं है तो लोग अपने वाहन आखिर कहां खड़े करें? क्या वाहन सिर पर रखकर चलें? वाहन मालिकों ने नगर पालिका और यातायात विभाग से शहर में व्यवस्थित पार्किंग स्थल चिन्हित कर विकसित कराने तथा तब तक वाहन चालकों को राहत देने का मांग किया है। लोगों का कहना है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है, लेकिन इसके साथ आम वाहन मालिकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र
Download App