पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)
स्थानीय चौकी क्षेत्र स्थित डाला चढाई पर टायर मे हवा भरते वक्त टायर का रिंग छटक कर लगने की वजह से उपचार के दौरान पंचर दुकानदार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि साढे नौ बजे डाला चढ़ाई निवासी 27 वर्षीय आरिफ पुत्र असलम अपनी दुकान पर एक हाईवा ट्रक की टायर को पंचर बनाकर टायर में हवा भर रहा था कि, टायर में अत्यधिक हवा भरने की वजह से हवा के दबाव से टायर का रिंग निकल कर टायर दुकानदार आरिफ को सर पर लग गया, रिंग लगने की वजह से आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में आरिफ को इलाज हेतु चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान चोपन के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस सन्दर्भ में डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि हवा के दवाब में रिंग छटने की वजह से आरिफ दुकानदार की मौत हो गई है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।


