सोनभद्र

रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा फरार एवं इनामिया आरोपी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दुद्धी क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण मे तथा दुद्धी प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व मे दुद्धी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 246/2026, धारा 8/20/27A/29/60 एमडीपीएस मे फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे मे फरार आरोपो शिवम शुक्ला अपने नाना चन्द्रिका प्रसाद शुक्ला के घर रेणुकूट आया हुआ है वर्तमान में मुर्धवा मोड़ रेणुकूट मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर थाना दुद्धी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर शिवम शुक्ला को मुर्धवा मोड़ रेणुकूट पिपरी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक 20 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी के विरुद्ध विधिक कारवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्र0 नि0 विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
2. नि0 अ0 अंगद प्रसाद तिवारी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
3. का0 नन्देश कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
4. का0 राहुल बिन्द, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान
Download App