विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक
बभनी थाना क्षेत्र के कुडपान गांव की घटना
बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय)
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुडपान गांव में वृहस्पतिवार की शाम बिषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत हो गई।मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और शोक छा गया।मेमो के आधार पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार सोनी 12 पुत्री सीताराम निवासी कुडपान वृहस्पतिवार के शाम को घर से बाहर निकल कर शौच करने जा रही थी।इसी बीच उसके बायें पैर के अंगूठे पर किसी विषैले जंतू ने काट लिया।वह चिखती चिल्लाती घर पहुंची और घर वालों को बताई। परिजनों ने तत्काल नीजी साधन से उपचार के लिए उसे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे।वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते कि रास्ते में ही सोनी की मौत हो गई।जब वह अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मेमो के आधार पर बभनी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर कृष्णानंद यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया जा रहा है। आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।



