सोनभद्र

पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी का आरोप, प्रशासन से मौके पर रोपाई कराने की मांग

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना क्षेत्र के धनखोर ग्राम पंचायत निवासी पान कुंवर ने गुरुवार को अपने देवर के साथ एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि गांव के एक परिवार के दबंग लोग उनकी पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई नहीं करने दे रहे हैं। इससे क्यारी में तैयार धान का बीज (बेड़ा) खराब होने की स्थिति में है।
पान कुंवर के मुताबिक करीब एक सप्ताह पूर्व वह देवर और भतीजे के साथ धान की रोपाई के लिए क्यारी तैयार कर रही थीं। इसी दौरान आरोपित लोग खेत पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। मारपीट में सिर में चोट लगने का आरोप है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया है और जांच की जा रही है।
पीड़िता का आरोप है कि विवाद के बाद भी दबंग लोग क्यारी में धान की रोपाई नहीं करने दे रहे हैं। रोपाई करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि परिवार वर्षों से इसी पुश्तैनी क्यारी में धान की खेती करता आ रहा है, लेकिन आरोपित लोग क्यारी में खुद धान लगाने की बात कहते हुए इसके बदले पैसा लेने का दबाव बना रहे हैं।
पीड़िता ने एसडीएम से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर प्रशासन की मौजूदगी में क्यारी में धान की रोपाई कराने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विवाद के चलते परिवार को जान का खतरा बना हुआ है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App