फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा वांछित वारण्टी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन मे पिपरी थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे के नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस द्वारा थाना पिपरी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 119/2026, धारा 316(3), 319(2), 338, 336(3), 340(2) BNS से सम्बन्धित 20 हजार वांछित इनामिया आरोपी मुकेश मुंडा पुत्र बटोही मुंडा निवासी धमधमिया खलारी राँची, झारखण्ड को रेणुकूट चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सरोज मय हमराही द्वारा धोकी नाला मोड़ मुर्धवा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 जितेन्द्र सरोज चौकी प्रभारी रेणुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
3. का0 सुनील यादव चौकी रेणुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
4. का0 आकाश तिवारी चौकी रेणुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।



