सोनभद्र

विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी नगर पंचायत के बहुउद्देश्यीय हाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर बैठक की गई। बैठक में कांग्रेस के पर्यवेक्षक अली मेहंदी पर्यवेक्षक भगवती प्रसाद चौधरी राष्ट्रीय समन्यवक अजित तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सभी तरह की चर्चा कर मजबूती से चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई जा रही है। विधानसभा स्तर पर हर उम्मीदवार की समीक्षा की जा रही है। जिला स्तर व विधानसभा स्तर तथा ब्लॉक स्तर पर संगठन की बैठक की जा रही है। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति कार्यकर्ताओं की बात और मजबूत करने के संबंध में सुझाव प्राप्त किए गए एवं जिला अध्यक्ष के पद पर नया संगठन तैयार करने की रणनीति बनाई जा रही है। पर्यवेक्षकों ने कहा कि नए जिलाध्यक्ष के मद्देनजर पार्टी संगठन के प्रति समर्पण कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम राज सिंह गोंड, सुनील तिवारी, वेद अग्रहरि, साबिर अहमद, शारद पनिका, रामकेश पनिका ब्लॉक एवं जिला संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App