सोनभद्र

एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) माँ वैष्णों माडर्न पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक एवं पारंपरिक माहौल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए एक-दूसरे की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह एवं विश्वास का संदेश दिया।
कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए विद्यालय की कोऑर्डिनेटर रिचा पाण्डेय तथा शिक्षक अर्चना द्विवेदी, पुष्पलता वर्मा, पल्लवी सिन्हा, किरण कुशवाहा, निगम सिंह पटेल, गुंजन द्विवेदी और ममता श्रीवास्तव के सहयोग से विद्यालय परिसर को सुसज्जित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी दी गई। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्य देव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, स्नेह, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से एक दूसरे के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेने की भी अपील की। कार्यक्रम के तहत रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार
Download App