सोनभद्र

बगनार गांव मे पाँच दिन पुर्व जले ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर ग्रामीण का प्रर्दशन एंव नारेबाजी

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) राबर्ट्सगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत बेलकप के राजस्व गांव बगनार में पांच दिन पहले आकाशीय बिजली गिरने से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों का रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जले हुए ट्रांसफार्मर के पास विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद से पांच दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। उन्होंने 1912 पर शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिससे वे परेशान हैं।

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से राहुल प्रताप सिंह, उमेश शर्मा, नागेश्वर प्रसाद गुप्ता, लालजी, मुन्ना, सुजीत, हीरालाल पाल, मोहन और मानवेंद्र सिंह शामिल रहे।

इस संबंध में सलखन फीडर के जेई अंकित पाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिल गई है। कागजी कार्रवाई पूरी कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर...
Download App